एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनी छात्रा को स्टाफ ने किया सेल्यूट।

छात्राओं को बताए हेल्पलाइन नम्बर

सकरावा
नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन को बढ़ावा देने के लिए चल रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत शनिवार को माँ भगवती विद्या मन्दिर सकरावा की कक्षा 8 वीं की छात्रा कुमारी आरूषी पाठक पुत्री संजीव पाठक निवासी सकरावा के लिए दिन खास रहा और जीवन भर न भूलने वाला बन गया। प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति केंद्र व महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत कुमारी आरूषी ने एक दिन का थानाध्यक्ष बन कर सकरावा थाने सभी स्टाफ ने सेल्यूट कर सम्मानित किया। वहीं सकरावा थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया एक दिन का थानाध्यक्ष को कुर्सी पर बिठाया थानाध्यक्ष विनय शर्मा भी उनके बगल में खड़े रहे व बच्चों को जानकारी देते रहे कुमारी आरूषी ने फरियादियों की शिकायतें भी सुनीं। इस दौरान आरूषी ने कहां कि फरियादी अपनी समस्या बताने में संकोच न करे। थानाध्यक्ष बनने के बाद आरूषी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी एक दिन की थानाध्यक्ष कुमारी आरूषी ने बताया विनम्रता और अपनापन से फरियादियों की समस्याओं को सुनना चाहिए किसी भी फरियादी को डर और भय थाने पर आने से पर नही लगना चाहिए। आरूषी ने बताया कि वह मेहनत कर पढ़कर पुलिस अधिकारी बनना चाहेगी
महिला कांस्टेबल ने नैन्सी तिवारी ने बच्चों को महिलाओं से सम्बंधित टोल फ्री नम्बर 1090,1076,112,181 आदि नंबरों की जानकारी दी
थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने एक दिन के लिए बनी थानाध्यक्ष को ,थानाध्यक्ष कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय,मिशन शक्ति केन्द्र, साइवर हेल्प डेक्स व हवालात, आदि जगह का निरीक्षण कराया
महिला सुरक्षा केन्द्र की टीम में शामिल उपनिरीक्षक मुनीश सिंह
महिला कांस्टेबल नमिता शुक्ला, नैनसी तिवारी ,कास्टेबल विनीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *