नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव , परिवार में मचा कोहराम

नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव , परिवार में मचा कोहराम

तालग्राम, कन्नौज। थाना क्षेत्र के चौखटा गांव में सोमवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई चौखटा गांव निवासी आकाश कुमार (22) किसी बात को लेकर गांव के बाहर चला गया था। सोमवार सुबह परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब 11 बजे गांव के बाहर नीम के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने युवक को नीचे उतारा।जानकारी के अनुसार, आकाश ने हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता सुरेश चंद्र वर्मा की करीब एक वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। कुछ महीने पहले एक भाई की भी मौत हो गई थी। परिवार में लगातार हुए इन दुखद हादसों से पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। अब आकाश की मौत से परिवार में मातम छा गया है। मां मायादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक युवक की मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *