निपुण आकलन और अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियों पर हुई चर्चा

• अलीनगर प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन

जलालाबाद, कन्नौज। ब्लॉक क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय अलीनगर में नवंबर माह की न्याय पंचायत स्तरीय मासिक शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की गई। इसमें निपुण विद्यालय आकलन सहित विभागीय योजनाओं और शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में नोडल शिक्षक संकुल रामौतार ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। एआरपी राकेश कुमार ने वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम की प्रगति, हॉलिस्टिक प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड और क्रियाशील बाल वाटिका पर चर्चा की। साथ ही यू- डायस प्लस पोर्टल पर विद्यालय, विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रोफाइल को अपडेट करने तथा प्रेरणा पोर्टल पर खेलकूद संबंधी सूचनाएं दर्ज करने की जानकारी दी। आगामी माह होने वाले थर्ड पार्टी निपुण असेसमेंट और 17 नवंबर से प्रस्तावित अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रधानाध्यापक अवधनारायण, शिक्षक संकुल मदार बक्श, विजय कुमार, मो. वसीम खान, प्रगति कुमार और हरिओम सहित दर्जनों शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *