कृषि विज्ञान केंद्र में मोटा अनाज व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित

उत्कृष्ट उत्पाद बनाने वाली महिलाओं को किया गया पुरस्कृत

जलालाबाद, कन्नौज। क्षेत्र के अनौगी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के अंतर्गत मोटा अनाज व्यंजन प्रशिक्षण व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ पूनम सिंह ने बताया की वर्षभर मोटे अनाज पर जागरूकता, गोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने के उपरांत केंद्र पर व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में बहेलियनपुरवा गांव की 20 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉ पूनम सिंह ने बताया की मोटे अनाज के उत्पादन व भोजन की थाली तक उसकी पहुंच बढ़ाने  के उद्देश्य से मोटा अनाज व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी महिलाओं द्वारा बाजरे के पुए, बाजरे के लड्डू, बाजरे की कचौड़ी, बाजरे का हलुआ, बाजरे के बिस्कुट, बाजरे की मठरी, बाजरे की बर्फी व बाजरे का उपमा तैयार किया गया। महिलाओं के व्यंजन का मूलयांकन वैज्ञानिक डॉ पूनम सिंह, डॉ अमर सिंह, डॉ चंद्रकला यादव व अनीता कटियार द्वारा किया गया। बाजरे के उत्कृष्ट उत्पाद बनाने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *