सुदामा चरित में उमड़ी भक्तों की भीड़

हसेरन। कस्बा के बिधूना रोड पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कृष्ण सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। भागवत कथा में भक्तों की भीड़ रही। भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसपान किया। कस्बा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा मे वृंदावन से आए व्यास प्रदीप कृष्ण जी महाराज ने विश्राम दिवस पर कृष्ण और बचपन की बाल स खा सुदामा की कथा का प्रसंग सुनाया। जिसे सुन भक्त भाव विभोर हुए। उन्होंने बताया कथा अनंत है। भगवान कृष्ण द्वारा मित्रता का एक संदेश दिया गया है। मित्र बनना है या मित्र बनना है भगवान कृष्ण और सुदामा के जैसे बने। जिन्होंने अपने मित्र के लिए श्रापित चने खुद खा लिए। कथावाचक आचार्य ने मित्रता का पाठ पढ़ाते हुए आए हुए भक्तों को मित्रता का संदेश भी दिया। कृष्ण और सुदामा की कथा में भक्तों की अपार भीड़ रही। भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसपान किया। पुष्पमाला पहनकर व्यास जी का स्वागत किया। आयोजक विवेक मणि महाराज , कैप्टन करन सिंह , सोनू यादव , धर्मेंद्र मिश्रा , सुनील गुप्ता , शिवनाथ , शिवपाल शाक्य , गोपाल चंद्र गुप्ता , सुमित मिश्रा सहित काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।