छूटे उपभोक्ताओं को भी मिले ओटीएस योजना का लाभ: राज शर्मा

• व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी को सौंपा

कन्नौज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राज शर्मा ने प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा के नाम मांग पत्र प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से संचालित ओटीएस योजना का लाभ सभी उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। पिछले वर्ष ओटीएस में पंजीकरण कराने व कुछ किश्तें जमा करने के बाद भुगतान न कर पाने वाले उपभोक्ताओं को योजना से वंचित रखा गया है। संगठन ने मांग की है कि ऐसे उपभोक्ताओं को एक मार्च से ब्याज में शत-प्रतिशत छूट देते हुए छह माह की किस्तों में बकाया जमा करने का अवसर दिया जाए, ताकि विभाग को राजस्व प्राप्त हो सके और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। प्रभारी मंत्री ने मांगों को ऊर्जा मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इसके अलावा जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए पहचान पत्र जारी करने, आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य कार्ड बनाने, दुर्घटना बीमा की क्लेम राशि दोगुनी करने तथा पंजीकृत व्यापारियों को बिजली यूनिट में छूट देने की भी मांग उठाई गई। बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद तिवारी, जिला मंत्री संजीव पांडे, नगर महामंत्री मानीमऊ रवि शुक्ला, सदस्य संजीव पटेल सहित अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रभारी मंत्री का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *