केमिकल रंगों से रहें दूर, गुलाल का करें उपयोग: दिव्या गुप्ता

• समधन की ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की

कन्नौज। रंगों का त्योहार होली प्रेम, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है। ऐसे में नफरती बोल और आपत्तिजनक हरकतों से बचते हुए इस पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। यह बात होलिका दहन की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत अध्यक्ष आसमा बेगम ने कही। उन्होंने कहा कि समधन की गंगा- जमुनी तहजीब की मिसाल दी जाती है। यहां सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाते हैं। एक ओर होली का पर्व है तो इसी माह कुछ दिन बाद ईद-उल-फितर का त्योहार भी मनाया जाएगा। दोनों पर्वों को हमेशा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग माह-ए-रमजान में अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। ऐसे में मस्जिद जाते किसी भी रोजेदार रंग न डालें। कोई भी धर्म नफरत की इजाजत नहीं देता है। होली के अवसर पर अभद्र और नफरती भाषा का प्रयोग न करें। उन्होंने नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता ने कहा कि होली पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग बिल्कुल न करें, ताकि किसी की त्वचा को नुकसान न पहुंचे। गुलाल और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिकों का भी दायित्व है कि नगर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में सहयोग करें। ईओ ने नगरवासियों को होली और माह-ए-रमजान की शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *