हसेरन मे इवेंट क्रिएटरों का बढ़ाया मनोबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित


क्रिएटरों का बढ़ाया मान, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
हसेरन। कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में इवेंट क्रिएटर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में क्रिएटरों ने पहुंचकर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल पाल ने उपस्थित सभी क्रिएटरों को ट्रॉफी व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि अनिल पाल ने कहा कि कोई भी क्रिएटर छोटा या बड़ा नहीं होता। सभी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहे हैं। लगातार मेहनत करते रहें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान क्रिएटरों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाया। सम्मान मिलने पर क्रिएटरों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम में शिवम पाल, श्यामवीर, गोपाल, शोभित, देवानंद पाल, खुशी, अंशिका सहित आसपास क्षेत्र के दर्जनों क्रिएटर मौजूद रहे।

