जंगली कुत्ते के हमले से महिला घायल
पब्लिक न्यूज़ अड्डा से सुमित मिश्रा
हसेरन। रात में सोते समय अचानक जंगली कुत्ते ने हमला कर दिया। महिला की आंख खुली तो वह झपट पड़ा। नुकीले दांतों से हाथ में हमला कर दिया। नुकीले दांत लगने से घायल हो गई। हसेरन के गहपुर गांव के सामने ईट भट्टा पर मजदूरी कर रहे परिवार पर जंगली कुत्ते ने हमला कर दिया। बीती रात रिजवाना बेगम पत्नी मुकद्दर अली अपने परिवार के साथ ईट भट्टे पर मजदूरी करता है। बने टीन सिट में परिवार के साथ सो रहा था। तभी अचानक सो रही महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सुबह होने पर घायल महिला को उपचार के लिए चिकित्सक को दिखावा कर उपचार करवाया।