लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हम सभी का अधिकार -शशिमा सिंह
- जमला गांव में लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ का मार्च निकालकर किया संवाद
जलालाबाद, कन्नौज। लोकतंत्र को मजबूत करने व अपने अधिकारों के लिए हम सभी आमजन को आगे आकर संविधान की रक्षा करनी चाहिए यह बात सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे ने गांव में मार्च निकाल व जन संवाद स्थापित कर कही। रविवार को ब्लॉक क्षेत्र के अनौगी के मजरा जमला में समाजवादी पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ देश, बचाओ के तहत सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे ने गांव में मार्च निकाला वहीं ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके संवैधानिक व लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया और संविधान की रक्षा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने व अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का भी संदेश दिया कहाकि अपने वोट के महत्व को समझते हुए सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया और अपने मताधिकार की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया सपा नेत्री ने कहा कि जब तक प्रत्येक मतदाता के वोट की सुरक्षा सुरक्षित नहीं हो जाती तब तक समाजवादी पार्टी लगातार गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करती रहेगी सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का चित्र लगाकर मार्च निकाला इस दौरान जसवंत दोहरे, रामसेवक, शिव शरण, रश्मि, उर्मिला, रामकांति आदि लोग मौजूद रहे।


