हसेरन में नहर किनारे सड़क पर बने गड्डों को देख ग्रामीणों ने किया श्रमदान
नहर किनारे बदहाल रास्ते पर ग्रामीणों ने किया श्रमदान

हसेरन। ग्राम पंचायत कंसुआ के मजरा मझपुर्वा में नहर किनारे बदहाल रास्ते से परेशान ग्रामीणों ने खुद ही मरम्मत की कमान संभाल ली। प्रधान प्रत्याशी संदीप वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फावड़े से गड्ढों में मिट्टी भरकर रास्ते को आवागमन योग्य बनाया और झाड़ियों की सफाई की।ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2019 से रास्ता बदहाल है। बारिश के दौरान कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों के साथ खड़िनी कस्बे में पढ़ने जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मझपुर्वा से हैड पुल तक स्थायी सड़क निर्माण कराने की मांग की है। इस दौरान महेश चंद्र, कमल सिंह, शिवप्रताप सिंह, राजकुमार, प्रदीप कुमार समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।

