इंदरगढ़ में नशा मुक्त युवा अभियान के तहत संकल्प समारोह कार्यक्रम

नशामुक्त युवा अभियान के तहत संकल्प समारोह आयोजित

हसेरन।नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत रविवार को देवकान्ती गार्डन, इंदरगढ़ में मेरा युवा भारत, कन्नौज एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी, ब्रह्माकुमारी तिर्वा की सिस्टर किरण एवं भारती संस्कृति सेवा युवा मंडल के अध्यक्ष मो. मुनव्वर ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला युवा अधिकारी ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। सिस्टर किरण ने युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मअनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें जीशान ने प्रथम, अंशिका दुबे ने द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में हस्ताक्षर अभियान चलाकर युवाओं ने नशामुक्त भारत के संकल्प के समर्थन में हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में विजय, नीलेश, अस्मित सहित अन्य युवा स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।

पब्लिक न्यूज़ अड्डा सुमित मिश्रा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *