दीपावली पर चेयरमैन व ईओ ने कर्मचारियों को भेंट की मिठाई

• सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, ड्यूटी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

समधन, कन्नौज। दीपावली पर्व को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई है। शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों को सभी मोहल्लों, गलियों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और तत्परता से करें।
ईओ ने चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने या मनमाने ढंग से काम करने वाले कर्मचारियों को चिह्नित किया जाएगा। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष आसमां बेगम और अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता ने संयुक्त रूप से नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई के डिब्बे भेंट किए। इस मौके पर सभासद सुनीता देवी, अनीसा बेगम, शिबा यादव, अब्दुल कादिर, वरिष्ठ लिपिक राजेश वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, आलोक कुमार, हनीफ अहमद, आनंद कुमार और अताउल्लाह खान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *