जलालाबाद में बंद घर से चोरों ने उड़ाई नगदी व दस लाख के जेवरात

• बीमार बेटे को देखने 24 अक्टूबर को कानपुर गई थी महिला

जलालाबाद, कन्नौज। चोर सीडी लगाकर दीवार से चढ़ कर बंद पड़े मकान में घुस गए और अलग-अलग कमरों की अलमारी में रखी नगदी, जेवरात और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। घर में घुसने पर पीड़ित महिला ने सामान बिखरा देखा तो उसे जानकारी हुई। इससे महिला के होश उड़ गए। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र की चौकी जसोदा के ग्राम जलालाबाद निवासी रेखा मिश्रा पुत्री अरूणेश कुमार मिश्रा हाईवे किनारे मकान बनवा कर अपने मायके में रह रही है। जबकि उनका पुत्र अनुराग कानपुर के नौबस्ता में रह कर पढ़ाई कर रहा है। बीती 24 अक्टूबर को बेटे के तबियत खराब होने पर रेखा मिश्रा कानपुर गई थी। इसी बीच चोरों ने घर दीवार से किसी तरह चढ़ कर जीना का ताला तोड़ दिया और कमरों की अलमारी में रखी 10 हजार की नगदी, सोने का हार, झुमकी, कमरबंद, पायल, बिछुआ, अंगूठी, बाला, कान के टोप्स करीब दस लाख रुपये का जेवर, दो गैस सिलेण्डर चोरी कर ले गए। सोमवार की दोपहर बाद जब महिला घर पहुंची और घर को अंदर से बंद पाया। तो गैस कटर मंगवा कर बाहर का दरवाजा कटवा कर भीतर प्रवेश किया। कमरे में सामान बिखरा व जेवरात चोरी देख उसके होश उड़ गए। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जसोदा चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *