नवाचार, साइबर सुरक्षा और एआई के गुर सीखेंगे विद्यार्थी

• आईआईटी कानपुर और कानपुर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

जलालाबाद, कन्नौज। क्षेत्र के अनौगी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में नवाचार, साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आईआईटी कानपुर और छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को तकनीक की बारीकियां समझाईं। विश्वविद्यालय के इनोवेशन ऑफिसर शैलेंद्र यादव ने इनोवेशन सेल की कार्यप्रणाली बताई। प्रभाकर सिंह ने विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित किया। आईआईटी कानपुर के प्रोग्राम मैनेजर सरवन शर्मा ने साइबर सुरक्षा की मूल अवधारणाओं की जानकारी दी। इंस्ट्रक्टर दीपीक्षा नायडू ने साइबर फॉरेंसिक और कुलदीप ने एआई, साइबर सुरक्षा व नवाचार के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्राध्यापक भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य ने कार्यशाला प्रभारी डॉ. नागेंद्र सिंह के प्रयासों की सराहना की और अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार जताया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *