त्यौहार की खुशियां में मातम मे बदली सीढ़ियों से पैर फिसलने से मौत

जीना की सीढ़ियों से पैर फिसला मौत मचा कोहराम

त्यौहार की खुशियां मातम में बदली

पब्लिक न्यूज़ अड्डा हसेरन सुमित मिश्रा

हसेरन। बालक अपने ही घर में जीना की सीढ़िया से उतर रहा था। अचानक उरते समय पैर फिसलने से मासूम के सर में चोट आने से घर के लोग आनंन फानंन में उपचार के लिए ले गए। कन्नौज ले जाते समय मासूम ने दम तोड़ दिया। घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हसेरन ब्लाक के फूलपुर गांव में कुलदीप राठौर का बड़ा बेटा शिवा उम्र 11 वर्ष घर की सीढ़ियों से उतर रहा था। तभी अचानक पैर फिसलने से हादसा हो गया। घर के लोग उपचार के लिए खड़नी , सौरिख ले गए। जहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। मौत का समाचार सुनते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। दीपावली के पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। हसेरन कस्बा की प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाई करता था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मां रिंकी सहित घर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *