हसेरन मे सवर्ण समाज की बैठक झूठे मुकदमे लिखे जाएंगे तो आंदोलन निश्चित है रिंकू तिवारी

सवर्ण समाज ने भरी हुंकार आपसी बैठक कर की चर्चा

हसेरन। कस्बा के निजी गेस्ट हाउस में सवर्ण समाज के लोगों ने बैठक की। कई विषयों पर चर्चा की। प्रदेश भर में चल रहे आंदोलन यूजीसी को लेकर सामूहिक वार्ता कर आपसी चर्चा की। क्षेत्र भर से आए सवर्ण समाज के लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।सभी ने एक जुटता दिखाते हुए हुंकार भरी। कस्बा के निजी गेस्ट हाउस में बैठक की। बैठक में आसपास क्षेत्र के सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे। जय श्री परशुराम , जय श्री राम के नारे लगाते हुए सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष रिंकू तिवारी ने आज की बैठक में उपस्थित सभी समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा किसी भी तरह का कोई भी झूठा मुकदमा यदि लिखा जाता है तो उसका हम सभी मिलकर विरोध करेंगे। यदि हम लोगों पर किसी तरह के झूठे मुकदमे लिखे गए तो हम लोग आंदोलन करेंगे। वहीं बैठक में यूजीसी को लेकर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। आशीष शुक्ला ने कहा यूजीसी को लेकर जो कानून प्रक्रिया चल रही हम उसका पूर्णता विरोध करता हूं। ऐसी कोई धारा ऐसा कोई कानून ना बने जिससे जनमानस को ठेस पहुंचे। बैठक में उपस्थित सभी ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ राजीव त्रिपाठी , पीयूष दुबे , शिवम दुबे , विवेक दुबे ,विवेक सिंह , गणेश चंद दीक्षित ,दीपक चौहान , कुलदीप अवस्थी ,हिमांशु गुप्ता , अंश गुप्ता , पंकज सिंह , शोभित तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *