दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

इंदरगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबिश देकर किया गिरफ्तार

संजीव प्रजापति
इंदरगढ़/कन्नौज। थाना इंदरगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित नामित आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ग्राम तिलकसराय निवासी राजेश कुमार पुत्र हरिराम के खिलाफ एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, शादी से इनकार करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 189/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। पीड़िता के बयान व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1)/115(2)/351(2) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को 16 सितंबर को ग्राम उद्यमपुर स्थित आरा मशीन के सामने से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *