हसेरन मे निकली शोभा यात्रा
राष्ट्र संत अवेद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर निकली शोभायात्रा

‘कन्हैया और नंदी अब नहीं रहेंगे बंदी’ के संदेश के साथ हसेरन में हुआ समापन
पब्लिक न्यूज़ अड्डा सुमित मिश्रा
हसेरन। ब्रह्मलीन राष्ट्र संत अवेद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर जनपद कन्नौज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में गौ रक्षा समिति के नेतृत्व में ‘कन्हैया और नंदी अब नहीं रहेंगे बंदी’ संदेश के साथ शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का शुभारंभ कठार से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉक मुख्यालय हसेरन पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान गौ रक्षा एवं सनातन संस्कृति से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लाखन सिंह राजपूत ने की, जबकि शोभायात्रा का नेतृत्व गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष बादाम सिंह कठेरिया ने किया। यात्रा के दौरान गौ रक्षा और गोवंश संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।इस अवसर पर गौ रक्षा जिला उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत, जिला प्रभारी जगदीश सिंह सेंगर, मुख्य यात्रा प्रभारी भानु प्रताप सिंह राजावत, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र दिवाकर, ब्रह्म कुमार गुप्ता, नजर कठेरिया तथा जिला उपाध्यक्ष इंद्रसेन पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।




