हसेरन रामलीला अध्यक्ष बने शिवम भदौरिया
दूसरी बार सर्वसम्मत से मेला अध्यक्ष बने शिवम भदौरिया

हसेरन। रामलीला कार्यक्रम को लेकर करीब एक सप्ताह पहले बैठक की गई थी। जिसमें दो लोग दावेदार तैयार हो गए थे। एक दूसरे को लेकर कई तरह की चर्चाएं प्रारंभ हो गई। कई दिनों से सामाजिक बैठक कर आपसी निर्णय लेने पर कार्य किया गया। 5 दिन बीत जाने के बाद आज गांव के बुजुर्ग और संभ्रांत लोगों के बीच बैठक कर दोनों दावेदारों को बुलवाकर आपसी समझौता करा कर सर्वसम्मत से मेला अध्यक्ष की कमान दूसरी बार शिवम भदौरिया को सौंप गई। जबकि पूर्व मेल अध्यक्ष रहे महावीर गुप्ता ने अपने सुझाव दिए।इस वर्ष के कार्यकाल का अध्यक्ष शिवम भदौरिया को सर्वसम्मत से चुना गया। दोनों ने एक दूसरे को गले लगा कर खुशी मन से मेला अध्यक्ष को बधाई दी। बैठक में उपस्थित किशोर दुबे , सुरेंद्र सिंह , सुशील गुप्ता , सतीश चंद्र गुप्ता , मुकेश , मुन्ना लाल रावत , राहुल , नौशाद ,अरमान खान ,सुशील दुबे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

