पीडीए सम्मेलन में भाजपा पर बरसे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल

• विरोध में मतदान करने वालों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का लगाया आरोप, मतदाताओं को जागरूक करने पर दिया जोर

कन्नौज। नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मतदाता सूची से नाम कटवाकर मतदान के अधिकार को प्रभावित करने का आरोप लगाया। साथ ही कार्यकर्ताओं से पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। श्याम लाल पाल ने आरोप लगाया कि भाजपा को अपनी हार का डर सता रहा है। इसी वजह से भाजपा के विरोध में मतदान करने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की पहचान मतदान से है और वोट का अधिकार सुरक्षित रहने पर ही लोकतंत्र मजबूत होगा। पीडीए सम्मेलन का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। सम्मेलन के दौरान संगठन की समीक्षा बैठक में पार्टी की गतिविधियों और आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने और जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, जय कुमार तिवारी बउअन, प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफानुल हक कादरी, राष्ट्रीय सचिव रामशंकर लोधी, जिला महासचिव रामसेवक राजपूत, अनिल पाल, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, हुकुम सिंह यादव, प्रदेश सचिव बंटी शर्मा, यश कुमार दोहरे, राजपाल सिंह राजू, शशिमा सिंह दोहरे, राकेश कठेरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव, इरफान सिद्दीकी, अंकुर यादव, पिंटू यादव, अर्पित शुक्ला, नगर अध्यक्ष मुकीम खान, नगर अध्यक्ष वसीम हसन, तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष शरद यादव, छिबरामऊ विधानसभा अध्यक्ष उमेश पाल, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष पीपी सिंह बघेल, आनंद बाबू यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव, सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, सयुस जिलाध्यक्ष राजू इदरीशी, छात्रसभा जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य राजेश पाल, सरोजनी कुशवाहा, अंगूरी दहाड़िया, मंजू पाल, यशवीर भदौरिया, विवेक पाल, अजय कश्यप, रोहित कुशवाहा, संजय कटियार, कमलेश कटियार, गुफरान अहमद, कल्लू पाल, टिंकू पाल, सद्दाम साबरी, आशीष यादव और बीपी यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *