कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई पीईटी परीक्षा

  • डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर दिए नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश
  • दोनों पालियों में 480 अभ्यर्थियों में से 349 ने दी परीक्षा, 131 रहे अनुपस्थित

जलालाबाद, कन्नौज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)- 2026 रविवार को कस्बे के वीडीटी इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। दूर- दराज से पहुंचे अभ्यर्थियों ने प्रवेश द्वार पर चस्पा सीटिंग प्लान में अपना रोल नंबर देखा। इसके बाद अभ्यर्थियों की जांच कर उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक सुरेंद्र प्रसाद सहित संबंधित अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रथम पाली में पंजीकृत 240 अभ्यर्थियों में से 171 ने परीक्षा दी, जबकि 69 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 240 अभ्यर्थियों में से 178 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 62 अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों पालियों में कुल 480 अभ्यर्थियों में से 349 ने परीक्षा दी, जबकि 131 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *