शराब ठेके से बिना पैसे शराब लेने के आरोप में दरोगा निलंबित

शराब ठेके से बिना पैसे शराब लेने के आरोप में दरोगा निलंबित

सेल्समैन को धमकी देने का आरोप, क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई; पुलिस लाइन कन्नौज से किया गया संबद्ध

तालग्राम/कन्नौज। थाना तालग्राम क्षेत्र के सलेमपुर चौकी में तैनात उपनिरीक्षक अवनीश कुमार के संबंध में शराब ठेके से बिना पैसे दिए शराब लेने तथा सेल्समैन को धमकी देने से संबंधित मामला सामने आया है। बताया गया कि इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

हालांकि, आपका अपना अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है और न ही वायरल वीडियो को समाचार की प्रस्तुति के रूप में प्रसारित करता है। मामले से संबंधित तथ्यों को पुलिस विभाग की कार्रवाई के आधार पर ही प्रस्तुत किया जा रहा है।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उपनिरीक्षक अवनीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद उन्हें पुलिस लाइन कन्नौज से संबद्ध किया गया है।

पुलिस विभाग की ओर से बताया गया है कि पूरे मामले की प्रारंभिक/विभागीय जांच प्रचलित है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय स्तर पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा का माहौल है। अधिकारियों ने मामले में जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

फिलहाल उपनिरीक्षक अवनीश कुमार निलंबित हैं और मामले की विभागीय जांच जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *