सोलर प्रशिक्षण वाहन से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

• लखनऊ से कन्नौज पहुँचा प्रशिक्षण वाहन, बेरोजगार युवा प्राप्त कर सकेंगे प्रशिक्षण

कन्नौज। रोजगार की बढ़ती समस्या के बीच युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव द्वारा शुरू की गई सोलर ऊर्जा प्रशिक्षण एवं जागरूकता पहल के तहत प्रशिक्षण वाहन गुरुवार को कन्नौज पहुंचा। 15 अगस्त को समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया यह वाहन कन्नौज संसदीय क्षेत्र के युवाओं को उनके क्षेत्र में ही सोलर ऊर्जा से संबंधित प्रशिक्षण और जागरूकता प्रदान करेगा। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय से आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि क्षेत्र के नौजवान एवं बेरोजगार युवा अपने घर के आसपास रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश की सोलर कंपनियों में रोजगार हासिल कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा अपना स्वयं का सोलर व्यवसाय भी शुरू कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार बाहर जाकर प्रशिक्षण लेने में अधिक खर्च होने के कारण कई युवा इससे वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यह प्रशिक्षण वाहन युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगा। सोलर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वाहन के माध्यम से कॉलेज, स्कूलों तथा आम लोगों को भी सौर ऊर्जा के उपयोग और संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में कहा गया कि सांसद अखिलेश यादव की इस पहल से क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजक अंवेश सिंह चौहान ने मिशन-2027 के तहत अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर घर तक उनकी फोटो-पोस्टर पहुंचाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, भोले कुरैशी, राष्ट्रीय सचिव रामशंकर लोधी, संजय दुबे, बजरंग सिंह चौहान, यशवीर भदौरिया, शरद यादव, शैलेन्द्र सिंह राठौर, नेम सिंह यादव, अंशू पाल, सभासद आसिफ हुसैन, कौशर खान, विवेक पाल, आशीष यादव, सुधीर कश्यप, नितिन यादव, शिब्बू तिवारी, मो. राशिद, रजनीश राजपूत, बीपी यादव, रोहित यादव, शाहिद वारसी, फिरोज खान, मो. दानिश, तुफैल अहमद, संजय गिहार, गुफरान अहमद, कल्लू पाल, सद्दाम साबरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *