झोपड़ी की दीवार गिरने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

झोपड़ी की दीवार गिरने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

तालग्राम (कन्नौज)। तालग्राम में झोपड़ी की दीवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान महिला ने बुधवार सुबह कानपुर के हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार मुन्नी पत्नी हजारी तालग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सामने झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहती थीं। सोमवार शाम करीब 8 बजे वह झोपड़ी में चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान बारिश के चलते झोपड़ी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मुन्नी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें तालग्राम सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान भी हालत गंभीर बनी रही, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब 7 बजे मुन्नी की मौत हो गई। बताया गया कि महिला के पति हजारी दिल्ली में रेहड़ी लगाने का काम करते हैं। मुन्नी के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्रों में इनुष (35), गुलफान (30), इस्लाम (25) और चांद बाबू (18) तथा पुत्री नूरजहां (14) है। मां की मौत की खबर सुनते ही बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना से परिवार में मातम छा गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *