29 अगस्त से सजेगा मां जाहरा देवी का दरबार

29 अगस्त से सजेगा मां जाहरा देवी का दरबार

संजीव प्रजापति
तालग्राम (कन्नौज)। क्षेत्र के प्रसिद्ध रोहिली मेले का शुभारंभ 29 अगस्त से होगा। मेले में मां जाहरा देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज के कई क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। मेले को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंदिर के पुजारी जसवीर ने बताया कि मेले में शनिवार के दिन विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस बार भादो मास में पांच शनिवार पड़ रहे हैं, जिसके चलते प्रत्येक शनिवार मंदिर परिसर में आस्था का सैलाब उमड़ने की संभावना है। 29 अगस्त के बाद 5, 12, 19 और 26 सितंबर को शनिवार रहेगा। इन सभी दिनों में मां जाहरा देवी के दरबार में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर और मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन सतर्क है। मंदिर भवन पर 18 और पुलिस चौकी पर चार, जबकि मेला परिसर में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखी जा सके। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए मंदिर मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे। जरूरत के अनुसार वाहनों को रोका जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो प्रशासन एवं पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।

ClUKTFNuYXBjaGF0LzE0LjIwLjAuNTAgKFNNLUExNTZFOyBBbmRyb2lkIDE2I0ExNTZFRFhTQUVaRzEjMzY7IGd6aXApIFYvTVVTSFJPT00Qzf3bn+AB

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *