बाल विवाह मुक्त समाज बनाने में सहयोग का लिया संकल्प

• जलालाबाद ब्लॉक में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जलालाबाद कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को विकासखंड जलालाबाद में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के निर्धारित एजेंडा के अंतर्गत बाल श्रम एवं बाल यौन शोषण की रोकथाम, बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा, स्कूल ड्रॉपआउट बच्चों के पुनः नामांकन तथा बाल संरक्षण से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं जनमानस को बाल विवाह की रोकथाम तथा आवश्यक हेल्पलाइन 1098, 181 एवं 112 के संबंध में जानकारी दी गई। Association for Voluntary Action (AVA) की ओर से Child Rights Associate (CRA) शिवानी गुप्ता द्वारा बाल श्रम की रोकथाम, बच्चों के संरक्षण एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी साझा की गई। साथ ही बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं अन्य बाल संरक्षण योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। बैठक में जिला महिला उपाध्यक्ष गीता पाठक, CDPO शेषमणि, DMC प्रतिमा, जेंडर स्पेशलिस्ट अनुपम एवं शालिनी सक्सेना, सखी वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर विनीता, DCPU से सोशल वर्कर अंकुश कुशवाहा, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से काउंसलर छाया राठौर तथा AVA से CRA शिवानी गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह एवं बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण तथा बच्चों के शिक्षा एवं संरक्षण के अधिकार सुनिश्चित करने हेतु सामूहिक रूप से जागरूकता एवं सहयोग का संकल्प लिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *