आश्रय गृह में मानसिक मंदित दिव्यांगजनों का डीएम ने जाना हाल

• आश्रय गृह गुरसहायगंज का निरीक्षण करने पहुँचे डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कन्नौज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग‚ उ०प्र०सरकार द्वारा देय अनुदान से संचालित मानसिक मंदित आश्रय एवं प्रशिक्षण गृह गुरसहायगंज का जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा निरीक्षण किया गया। जिला दिव्यांगजन अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस संस्थान में शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025- 26 हेतु रू० 33.00 लाख का अनुदान आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान संस्थान में रह रहे मानसिक मंदित दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ- सफाई एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय संस्थान में कुल 50 दिव्यांजन जिनमें 30 पुरूष व 20 महिलायें थी। आश्रय गृह में निवासरत दिव्यांगजनों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आश्रय गृह में रहने वाले सभी दिव्यांगजनों को बेहतर आवास, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा दिव्यांगजनों की सुरक्षा एवं देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए गए कि दिव्यांगजनों के सम्मानजनक जीवन एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *