रसोइयां बच्चों के पोषण और शिक्षा की मजबूत नींव: असीम अरुण

• रसोइयों के मानदेय में ₹1,000 की वृद्धि अब मिलेगा ₹3,000 प्रतिमाह, साथ ही कैशलेस चिकित्सा प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक निःशुल्क उपचार की मिलेगी सुविधा

कन्नौज। कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि रसोइयां बच्चों के पोषण और शिक्षा की मजबूत नींव हैं। उन्होंने बताया कि रसोइयों का मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रतिमाह कर दिया गया है। साथ ही वस्त्र परिधान की वार्षिक धनराशि ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 तथा ₹2 लाख की सामाजिक सुरक्षा गारंटी दी जा रही है। जनपद के 1,459 परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 3,663 रसोइयों व उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जोड़ा गया है। इसके तहत प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। प्रतीकात्मक रूप से 11 रसोइयों को कार्ड व डेमो चेक प्रदान किए गए। मंत्री ने स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर जोर दिया। इस दौरान डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, बीएसए संदीप कुमार, डीआईओएस पप्पू सरोज सहित अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *