आन- बान- शान से फहरा तिरंगा, बलिदानियों को किया नमन
• सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया आजादी का पर्व
जलालाबाद, कन्नौज। स्वतंत्रता दिवस की 80वी वर्षगांठ के अवसर पर कस्वा समेत आस पास क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ आजादी का पर्व मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, स्कूल, काॅलेजों एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में आन बान शान से तिरंगा फहराया गया। ब्लॉक क्षेत्र के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर सरैया प्रथम में प्रधानाध्यापिका रेनू कमल, डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य हेमेंद्र सिंह, लिली कोल्ड स्टोरेज में पुष्कर पटेल, कृषि विज्ञान केन्द्र में अध्यक्ष वीके कनौजिया, जेंवा टोल प्लाजा पर टोल मैनेजर अम्बरीस गौतम, जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य एस.के पांडेय, अविका डिग्री कॉलेज चांदापुर में प्राचार्य डॉ हरिओम प्रजापति सहित आदि संस्थाओं में आन बान शान से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर लोगों ने देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। अनेक शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वहीं विभिन्न विद्यालयों में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विद्यालयों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसीक्रम में जिला कारागार कन्नौज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभारी जेल अधीक्षक रविंद्र नाथ ने कारागार के समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरान्त देश की एकता व अखण्डता की शपथ ली गयी।


