धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, जयकारों से गूंजा जलालाबाद

• रैली निकाल एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

जलालाबाद, कन्नौज। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जलालाबाद ब्लॉक में बीडीओ उमाशंकर शाहू के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया। यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक परिसर से हुआ और विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। तिरंगा यात्रा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अवनीश दोहरे, पंचायत सचिव सिद्धार्थ राजपूत, डीपीआरओ शेषमणि यादव, प्रधान प्रतिनिधि मनमोहन बाथम तथा एडीओ पंचायत लक्ष्मीराज यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य गौतम दुबे सहित आदि मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़- चढ़कर भागीदारी की, जबकि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे और देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। कार्यक्रम ने एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का प्रेरणादायी संदेश दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *