शहीद स्मारक से हसेरन कस्बे तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

पब्लिक न्यूज़ अड्डा से सुमित मिश्रा

शहीद स्मारक से हसेरन कस्बे तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

हसेरन। क्षेत्र में आज शहीद स्मारक से हसेरन कस्बे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चों एवं लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।तिरंगा यात्रा के दौरान देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। यात्रा में शामिल बच्चों के चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।यात्रा के दौरान लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। बच्चों में भी देश के वीर शहीदों के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश का गौरव है और तिरंगा भारत की आन, बान और शान है। हमें अपने वीर जवानों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखते हुए आने वाली पीढ़ी को भी राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना चाहिए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र शाक्य खंड , विकास अधिकारी राम सिंह सहित ग्राम प्रधान , ग्राम सचिव, प्राथमिक विद्यालय के बच्चों सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *