एसडीएम ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
कन्नौज। हसेरन कस्बा के ब्लॉक मुख्यालय परिसर में सुशासन दिवस के रूप में जरूरतमंदों को कंबल बांटने का काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर चल रहे शताब्दी कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए। सुशासन दिवस प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 200 लोगों को कंबल वितरण किए गए। कार्यक्रम में तिर्वा उप जिला अधिकारी अशोक कुमार , नायब तहसीलदार अमित पाठक, क्षेत्रीय लेखपाल सहित सभागार में ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे।
