जिला कारागार कन्नौज में निकली तिरंगा रैली, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

• भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा

जलालाबाद, कन्नौज। ब्लॉक क्षेत्र के अनौगी स्थित जिला कारागार कन्नौज में प्रभारी जेल अधीक्षक रविंद्र नाथ के नेतृत्व में बुधवार को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारागार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कारागार परिसर के भीतर तिरंगा रैली निकालकर की गई। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह और गौरव के साथ परिसर में भ्रमण करते रहे। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इसके बाद कारागार परिसर से मोटरसाइकिल तिरंगा रैली निकाली गई। राष्ट्रीय ध्वज से सुसज्जित मोटरसाइकिलों पर सवार अधिकारी और कर्मचारी कारागार परिसर से रवाना होकर ग्राम घासीपुरवा होते हुए सियरमऊ तक पहुंचे। वहां से रैली पुनः जिला कारागार परिसर में वापस आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *