सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, गांव में शोक की लहर

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, गांव में शोक की लहर

पब्लिक न्यूज़ अड्डा से उपेंद्र चतुर्वेदी

खड़नी। गुड़गांव की सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले 48 वर्षीय नागेश पुत्र स्वर्गीय मैकूलाल निवासी डिगरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।बताया गया कि नागेश 10 अगस्त की सुबह करीब चार बजे घर से सब्जी मंडी में पल्लेदारी करने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद नागेश का शव गांव लाया जा रहा है। परिजनों के अनुसार शव देर शाम तक गांव पहुंचने की संभावना है। बुधवार सुबह गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।नागेश अपने पीछे पत्नी सुमन, विवाहित बेटी सपना और 15 वर्षीय बेटे सोनू को छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्राम प्रधान अजीत शाक्य ने बताया कि नागेश के नाम गांव में करीब दो बीघा जमीन है। उन्होंने बताया कि मृतक के आश्रितों को किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने नागेश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *