एबीवीपी कन्नौज में शिक्षक सदस्यता अभियान का शुभारंभ

एबीवीपी कन्नौज में शिक्षक सदस्यता अभियान का शुभारंभ

दि ग्राम टुडे
कन्नौज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कन्नौज जिला इकाई द्वारा शिक्षक सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के माध्यम से जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षकों को परिषद से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

जिला संगठन मंत्री ऋषभ बाथम ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार एवं राष्ट्रबोध के विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शिक्षक सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक शिक्षकों को परिषद के शैक्षिक एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर कानपुर प्रांत के एसएफडी संयोजक दीपक वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षक सदस्यता अभियान को जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

इस दौरान जिला संयोजक सक्षम गुप्ता, पूर्व जिला सह संयोजक दिव्यांशु तिवारी एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मयंक बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक शिक्षकों को परिषद से जोड़ने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *