भैंस चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तारदो भैंस, पिकअप लोडर, मोबाइल फोन और नकदी बरामद

पब्लिक न्यूज़ अड्डा से सुमित मिश्रा

भैंस चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तारदो भैंस, पिकअप लोडर, मोबाइल फोन और नकदी बरामद

छिबरामऊ, कन्नौज। थाना छिबरामऊ पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंस, एक बोलेरो पिकअप लोडर, दो मोबाइल फोन और 3,040 रुपये की नकदी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, ग्राम कुअंरपुर बनवारी निवासी जमुना देवी ने 9 अगस्त को थाने में तहरीर देकर ग्राम रामपुर बैजू निवासी अशोक राजपूत पर भैंस चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 347/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना के दौरान 10 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने निगोह खास ओवरब्रिज के पास से आलोक कुमार पुत्र शेर सिंह यादव निवासी रामपुर बैजू तथा अशोक राजपूत पुत्र अहिबरन सिंह निवासी रामपुर बैजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो भैंस, बोलेरो पिकअप लोडर संख्या UP 74 AT 3436, दो मोबाइल फोन तथा 3,040 रुपये बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आलोक कुमार के विरुद्ध छिबरामऊ थाने में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। वहीं आरोपी अशोक राजपूत के विरुद्ध भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पटेल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक छिबरामऊ कपिल दुबे के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल सुखवीर सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार और कांस्टेबल अंकुश कुमार शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *