जेल में बंदियों की सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचीं डीएलएसए सचिव

• सचिव ने भोजन की गुणवत्ता को परखा, पात्र बंदियों को निःशुल्क सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए

जलालाबाद, कन्नौज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव पौमेला श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुरुष एवं महिला बैरकों के साथ पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। सचिव ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऐसे बंदियों की जानकारी ली जिनके पास पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नहीं हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि पात्र बंदियों को डीएलएसए के माध्यम से निःशुल्क सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मामूली अपराधों में लंबे समय से निरुद्ध तथा जमानत स्वीकृत होने के बावजूद जमानती न मिलने से रिहाई से वंचित बंदियों के मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जेल प्रभारी अधीक्षक रविंद्र नाथ, जेलर तथा पैरा लीगल वालंटियर्स मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *