दानेदार डीएपी के लिए परेशान न हो किसान नैनो डीएपी का करें प्रयोग: बॉबी निगम
• बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया जागरूक

कन्नौज। शहर के एक निजी होटल में इफको द्वारा बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद किशोर द्विवेदी इफको आम सभा सदस्य ने की। रामरतन सिंह क्षेत्र अधिकारी इफको ने उपस्थित सभी प्रभारियों को किसान भाइयों को नैनो डीएपी से बीज उपचार कर बुबाई करने व जब फसल 30 दिन की हो तो उस समय नैनो डीएपी 500 एमएल का स्प्रे करने से दानेदार डीएपी की मात्रा को 25% तक कम किया जा सकता है। बॉबी निगम क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर ने सभी प्रभारियों को अधिक से अधिक किसानों को नैनो उर्वरको के प्रति जागरूक कर बिक्री करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया रासायनिक उर्वरको के अत्यधिक प्रयोग से किसान भाइयों की मिट्टी ख़राब हो रही है साथ ही मनुष्य का स्वास्थ भी ख़राब हो रहा है रासायनिक उर्वरको के प्रयोग से कैंसर जैसी बड़ी बड़ी बीमारी पैदा हो रही है। इसलिए अधिक से अधिक किसान भाइयों को दानेदार डीएपी का बिकल्प नैनो डीएपी प्रयोग करने की सलाह दी। आनंद किशोर द्विवेदी इफको आम सभा सदस्य ने सभी बिक्री केंद्र प्रभारियों को ईमानदारी से किसानों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि आप लोग किसानों को जागरूक करें। उदय शंकर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता महोदय द्वारा सभी को उचित मूल्य पर उर्वरक बिक्री करने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में इफको स्टॉफ ब्रजेश यादव, अंकित कुमार, सौरभ सिंह सहित कुल 40 बिक्री केंद्र प्रभारियों ने भाग लिया।

