समधन में विकास कार्यों की समीक्षा, एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण

• शिलापट पर नाम संबंधी त्रुटि पर ठेकेदार को नोटिस जारी, ईओ की फर्म को ब्लैकलिस्ट की चेतावनी

कन्नौज। नगर पंचायत समधन की अध्यक्ष आसमा बेगम एवं अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता ने नगर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने कूड़ा निस्तारण केंद्र (एमआरएफ सेंटर) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मशीनों का संचालन, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरों का संचालन तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। गीले कूड़े के निस्तारण के लिए स्थापित वेट वेस्ट प्लांट में भी नियमित रूप से कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। अध्यक्ष आसमा बेगम ने बताया कि नगर में आधुनिक दंगल पार्क, ओपन जिम पार्क, स्ट्रीट लाइटें, 10 सीटर शौचालय, नई सड़कें, हाईमास्ट लाइटें, वाटर फ्रीजर, नालों के पटान तथा दुकानों के निर्माण सहित अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शिलापट पर नाम संबंधी त्रुटि करने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी कर सुधार कराया गया है तथा भविष्य में ऐसी गलती पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *