महिला अभिभावक अनुराधा ने किया बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन

पीएम प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर सरैया प्रथम में बना जिले का पहला प्राथमिक विद्यालय स्तरीय बास्केटबॉल ग्राउंड

जलालाबाद, कन्नौज। ब्लॉक क्षेत्र के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर सरैया प्रथम में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर नवनिर्मित बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन महिला अभिभावक अनुराधा ने फीता काटकर किया। खास बात यह रही कि विद्यालय में खेल मैदान का उद्घाटन किसी विशिष्ट अतिथि से न कराकर महिला अभिभावक से कराया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेनू कमल ने बताया कि ग्राउंड का निर्माण उनके स्वयं के प्रयास और सामाजिक सहभागिता से कराया गया है। यह कन्नौज जिले का किसी प्राथमिक विद्यालय में निर्मित पहला बास्केटबॉल ग्राउंड है। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को खेल के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन, एकाग्रता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इस दौरान शिक्षक जसवीर, सुमन, लोकेन्द्र, पूजा, शर्मिला, श्वेता और जागृति सहित महिला अभिभावक निर्मला, पुष्पा, अंजू, अनुज, रोहिणी, कमला, प्रेमा, अर्शिता, ज्योति, रागिनी, प्रिया, नंदनी और रोमा आदि मौजूद रहीं। अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *