कस्तूरबा गांधी विद्यालय में परखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश

• एडी बेसिक ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

जलालाबाद, कन्नौज। ब्लॉक क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, अनौगी का एडी बेसिक कानपुर मंडल शिवेन्द्र कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। विद्यालय में साफ- सफाई, छात्राओं की सुविधाएं तथा अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। एडी बेसिक ने विद्यालय परिसर के खेल मैदान के किनारे- किनारे वृक्षारोपण कराने का सुझाव दिया, ताकि परिसर हराभरा होने के साथ- साथ छात्राओं को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को व्यवस्थाओं को इसी प्रकार बनाए रखने तथा गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक, मोहत्सिम, प्रभारी वार्डन अम्बुज दुबे सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित मिला।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *