कन्नौज में भाजपा के बूथ स्तरीय डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की समीक्षा

• 22 जुलाई के बूथ सम्मेलनों की तैयारियों पर मंथन, अभियान को गति देने का किया आह्वान

कन्नौज। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी एवं जिले के प्रवासी अनूप अवस्थी ने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान जिले में संचालित बूथ स्तरीय प्रशिक्षण अभियान (डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम) की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेकर अभियान को और अधिक गति देने का आह्वान किया। कन्नौज आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रवास के दौरान उन्होंने कन्नौज, छिबरामऊ और तिर्वा विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित बैठकों में मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। अनूप अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है और उसकी सबसे बड़ी ताकत प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बूथ समिति के सदस्यों को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण देकर उन्हें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि वे इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में भाजपा संगठनात्मक कार्यों में भी डिजिटल माध्यमों का व्यापक उपयोग कर रही है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने इसे संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ समिति सदस्य का निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रशिक्षण पूरा कराना प्राथमिकता है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों से अभियान की नियमित निगरानी करने, प्रशिक्षण की समीक्षा करने और तकनीकी या संगठनात्मक समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल प्रशिक्षण की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों और कार्यशैली के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित और जागरूक बनाना है।
बैठक में 22 जुलाई को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित बूथ सम्मेलनों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि सम्मेलनों में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इनमें बूथ समितियों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक सफलता का आधार मजबूत बूथ व्यवस्था है। बूथ स्तरीय प्रशिक्षण अभियान और बूथ सम्मेलन संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी संकल्पों से और अधिक मजबूती से जोड़ने का कार्य करेंगे। इस दौरान रामसेवक कठेरिया, शैलेंद्र द्विवेदी, श्यामू राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, इतेन्द्र राजपूत, अरुणा कुमारी शाक्य, रजनी पाल, राजेश राजपूत, राजन अवस्थी, लोकेंद्र चौहान, शिवेंद्र कुमार, रामबाबू कटियार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *