पीडीए जन संवाद में संगठन मजबूती पर जोर, 2027 में अखिलेश को CM बनाने का लिया संकल्प

पदाधिकारी बोले पार्टी संविधान की रक्षा और पीडीए समाज के अधिकारों के लिए लगातार कर रही संघर्ष

कन्नौज। कस्वा सौरिख स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज को एकजुट करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री तथा भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में पीडीए समाज की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने अति पिछड़े वर्गों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, जिसे बाद में समाप्त कर दिया गया। उन्होंने इसे विश्वकर्मा समाज का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी संविधान की रक्षा और पीडीए समाज के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल, वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी ‘बऊअन’, बंटी शर्मा, हुकुम सिंह यादव, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, विधानसभा अध्यक्ष शरद यादव, महासचिव रामसेवक राजपूत, कुक्कू चौहान और अंशू पाल सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर छात्रसभा जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, देवेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य इन्द्रेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *