सड़क हादसे में युवक की मौत, सपा विधायक ने परिजनों से मिलकर जताया शोक

• विधायक ने परिजनों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

नपुरी। किशनी तहसील क्षेत्र के ग्राम भवानीगढ़ गोपालपुर निवासी दीपू यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के किशनी विधायक इं. ब्रजेश कठेरिया और पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह यादव मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि दीपू यादव का असमय निधन बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस अपूरणीय क्षति से पूरा क्षेत्र दुखी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान क्षेत्र के कई ग्रामीण और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *