चार स्कूली वाहनों समेत 25 वाहनों के चालान

  • यातायात पुलिस ने शहर में चलाया चेकिंग अभियान, नियमों के पालन की दी चेतावनी

कन्नौज। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस लगातार अभियान नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। बुधवार को शहर में विशेष यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्यवाहक प्रभारी यातायात (टीएसआई) अरशद अली के नेतृत्व में पाल चौराहा, बस स्टैंड, मंडी समिति, गोल कुआं सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान विशेष रूप से स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, फायर सिलेंडर, फर्स्ट एड किट तथा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार स्कूली वाहनों के चालान किए गए। टीएसआई अरशद अली ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई चालक गलत दिशा में वाहन चलाते, नशे की हालत में, बिना ड्राइविंग लाइसेंस या बिना परमिट वाहन चलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों के किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में नो-पार्किंग क्षेत्रों में ट्रक या अन्य वाहन खड़े न करें और सड़क किनारे वाहन पार्क करने से बचें। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील करते हुए कहा कि अधिकांश सड़क हादसों का एक बड़ा कारण शराब पीकर वाहन चलाना है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 25 वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान मुख्य आरक्षी अजीत कुमार, आरक्षी मोनू सहित यातायात पुलिस के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *