राम मंदिर दान- चंदा मामले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

• राज्यपाल संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Oplus_131072

कन्नौज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय रॉय के निर्देश पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कन्नौज के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर में प्राप्त दान और चंदे के कथित गबन एवं अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। जिला अध्यक्ष मो0 शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि राम मंदिर को प्राप्त दान और चंदे के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की भी मांग की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा आस्था के साथ दिए गए दान और चंदे के संबंध में उठ रहे सवालों का जवाब जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच से ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्र, एआईसीसी सदस्य राजेश द्विवेदी, पूर्व जोनल प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्र, पांडेय, सर्वेश यादव, महेश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष इमरान अली, लियाकत अली, आकाश कटियार, जितेंद्र सिंह, रमाकांत कटियार, मेराज सिद्दीकी, आदिल अंसारी, पंकज गुप्ता, आमिर अंसारी, कलीम खान, वीनू तिवारी, अजय मिश्र, राशिद, उज्जाम अहमद, विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *