जेल में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त, बंदियों को समय पर मिल रहा उपचार

• प्रभारी अधीक्षक बोले कोई भी बंदी डिहाइड्रेशन व दस्त का शिकार नही

जलालाबाद, कन्नौज। जिला कारागार में बंदियों और कैदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेल प्रशासन और चिकित्सकीय टीम लगातार सक्रिय है। जेल प्रशासन का दावा है कि सभी बंदियों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रभारी जेल अधीक्षक रविन्द्र नाथ ने बताया कि वर्तमान में जेल में कुल 380 बंदी एवं कैदी निरुद्ध हैं, जिनमें 19 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जेल अस्पताल में इस समय 10 मरीज भर्ती हैं, जो मुख्य रूप से बुखार, वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं और खांसी जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। सभी मरीजों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए बंदियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्याप्त पेयजल, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जेल प्रशासन के अनुसार वर्तमान में जेल में डिहाइड्रेशन या दस्त का एक भी मरीज नहीं है। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी 24 घंटे उपलब्ध रहकर बंदियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिससे किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। बताया कि मरीजों को गंभीर हालत में रेफर किया जाता है।

Oplus_0

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *