योगाभ्यास कर स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने का लिया संकल्प

• विभिन्न संस्थानों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, प्रतिदिन योग करने के लिए किया प्रेरित

जलालाबाद, कन्नौज। योग करने से शरीर में स्फूर्ति रहती है। योग मनुष्य के स्वस्थ जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। योग को अपनी दिनचर्या में जोड़कर प्रतिदिन योग करना चाहिए। जिससे स्वस्थ रहने के साथ-साथ नई ऊर्जा के अनुभूति होती है। यह बात प्राचार्य डॉ. हेमेंद्र सिंह ने कही। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर क्षेत्र के अनौगी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ हेमेंद्र सिंह के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कराया गया। जिसमें डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा एवं मंगल सिंह की देखरेख में छात्र- छात्राओं ने विभिन्न योगासन किए। प्राचार्य डॉ हेमेंद्र ने कहा कि योग आसन शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। चिंता, तनाव और अवसाद पर काबू पाने के लिए योग मन को शांत रखता है। इसीक्रम में अविका डिग्री कॉलेज चांदापुर में प्राचार्य डॉ हरिओम प्रजापति के दिशा निर्देशन में योग दिवस का आयोजन किया गया, योग शिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर सरैया प्रथम में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया

जेल में बंदियों ने किया योग, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

जलालाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कारागार कन्नौज में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी बंदियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने का संकल्प लिया। योग सत्र में कारागार कर्मियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान जेलर/ प्रभारी अधीक्षक रविंद्र नाथ, डिप्टी जेलर राम बहाल दुबे, डिप्टी जेलर उर्मिला सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एलएडीसी दीपक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने बंदियों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *