पुलिसकर्मी बन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो धरे गए

• डायल-112 पर शिकायत करने बालों से ऑनलाइन ऐंठते थे रुपए, कई जिलों में फैला रखा था जाल

कन्नौज। डायल-112 पर शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों को झांसे में लेकर रुपये ऐंठने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का कन्नौज पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सदर कोतवाली, एसओजी/ सर्विलांस सेल और यूपी-112 की संयुक्त टीम ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक फर्जी अधिवक्ता परिचय पत्र तथा 2,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कुलवीर सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय से अज्ञात व्यक्ति डायल-112 मुख्यालय का कर्मचारी बनकर पीआरवी वाहनों के सीयूजी नंबरों पर फोन करते थे। फीडबैक लेने के बहाने वे पुराने इवेंट से संबंधित कॉलर का नाम, मोबाइल नंबर, विपक्षी का नाम और एटीआर जैसी जानकारी जुटा लेते थे। इसके बाद उन्हीं कॉलर्स को फोन कर स्वयं को स्थानीय थाने का पुलिसकर्मी, लेखपाल या अधिवक्ता बताकर उनकी समस्या का समाधान कराने का भरोसा देते और विभिन्न क्यूआर कोड भेजकर रुपये ट्रांसफर करा लेते थे। जांच में सामने आया कि आरोपितों ने ठठिया क्षेत्र के घनश्याम से 3,000 रुपये, तिर्वा क्षेत्र के रमन प्रकाश से 1,000 रुपये तथा विनोद कुमार से 7,000 रुपये की ठगी की। वहीं शांति देवी उर्फ रामकाली से भी रुपये ऐंठने का प्रयास किया गया। पुलिस अन्य जनपदों में हुई इसी प्रकार की घटनाओं की भी जांच कर रही है। रविवार को पूछताछ के लिए बुलाए गए शाहजहांपुर जनपद के अमन कुमार तिवारी उर्फ मुल्ली और रामवीर के खिलाफ आरोप सही पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने रामवीर की आईडी पर सिम कार्ड प्राप्त किए थे। अमन डायल-112 कर्मचारी बनकर पीआरवी कर्मियों से जानकारी हासिल करता था, जबकि बाद में कॉलर्स को फोन कर समस्या निस्तारण के नाम पर धनराशि मांगता था। ठगी की रकम शाहजहांपुर के जनसेवा केंद्रों और दुकानों के क्यूआर कोड के माध्यम से मंगाई जाती थी, जिसे बाद में नकद प्राप्त कर लिया जाता था। गिरफ्तार आरोपितों में अमन कुमार तिवारी उर्फ मुल्ली निवासी दाउदपुर थाना सिधौली, जनपद शाहजहांपुर तथा रामवीर निवासी सल्लिया थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो एंड्रायड मोबाइल फोन, दो कीपैड मोबाइल फोन, एक कूटरचित अधिवक्ता परिचय पत्र और 2,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *